सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
कस्बे के एसएमएस स्कूल में जिला स्तर पर अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजेता रहने वाली टीम के खिलाड़ियों तथा विद्यालय के मासिक चक्रिय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि चेयरमैन रामनिवास सैनी ने विद्यार्थियों को ईमानदारी व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही । विशिष्ट अतिथि बद्रीप्रसाद तंवर, एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने भी विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के टिप्स बताये । इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहनसिंह शेखावत, संस्था सचिव बंशीधर चौधरी, सतीश जांगिड़, मूलचंद, दौलतराम, रामावतार सैनी, राजेंद्र प्रसाद, हेमसिंह, धीरज, राकेश दायमा, प्रियंका चौधरी, किरण शर्मा, ममता कुमावत, चेतना सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे । संस्था निदेशक शीशराम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जेपी वर्मा ने किया ।