कश्मीर पर तालीबान का बयान, भारत पाकिस्तान एक साथ बैठकर मुद्दों को हल करें

जयपुर। अफगानिस्तान पर तालिबान के द्वारा कब्जा किये जाने के बाद तालीबान ने भारत और पाकिस्तान के मुद्दों को लेकर बयान दिया है तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी टीवी चैनल एआरवाई न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने लंबित मुद्दे साथ बैठकर बात करके सुलझाने चाहिए, चाहे वे कश्मीर मुद्दा हो या अन्य मुद्दे।

जबीउल्लाह मुजाहिद ने इंटरव्यू के दौरान कहा है ​कि भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश हैं और उनके हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए आपसी मुद्दों को बैठकर बात करके सुलझाना चाहिए। तालीबानी प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में विवादित क्षेत्र के प्रति भारत सरकार को सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की जरूरत है, एआरवाई न्यूज ने बताया। मुजाहिद ने कहा कि तालिबान भारत सहित सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, जो इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, "हमारी इच्छा है कि भारत अपनी नीति अफगान लोगों के हितों के अनुरूप बनाए।"

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तालिबान किसी अन्य देश के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं होने देगा। मुजाहिद ने यह भी कहा कि अब तालीबान जो कि अफगानिस्तान पर शासन करेगा, और वह पाकिस्तान को अपना दूसरा घर मानता है। और अफगानिस्तान की धरती पर ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देगा जो पाकिस्तान के हितों के खिलाफ हो। मुजाहिद के इस बयान से साफ नजर आता है कि वे कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के पूरी तरह साथ हैं। पाकिस्तान भी यही चाहता है कि अब तालीबान की मदद से कश्मीर मुद्दे को उठाये। हो सकता है पाकिस्तान के इरादे अब तालीबान का इस्तेमाल करके कश्मीर में दहशत फैलाने का हो। फिलहाल भारत की तरफ से इस बयान को जबाव नहीं आया है।