बच्चांे को सिखाए तनाव मुक्त रहने के उपाय

बच्चांे को सिखाए तनाव मुक्त रहने के उपाय

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 29 नवंबर।जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी जी द्वारा चलाये जा रहे मानस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने ध्यान के द्वारा तनाव से मुक्त रहने के उपाय और जीवन में आगे बढने के तरीके सीखे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश राठौर ने बच्चों को नैतिक शिक्षा और व्यायाम के द्वारा अपने आप को सकारात्मक रखने के बारे में बताया।
हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टिट्यूट की चांदनी वरयानी ने परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने एवं हार्टफूलनेस्स रिलैक्सेशन का अनुभव कराया। नर्सिंग ऑफिसर सुषमा यादव द्वारा हार्टफुलनेस मेडिटेशन कराया गया। सरला कुशवाह ने योग क्रिया करवाई और तनाव के कारणों पर व्याख्यान दिया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा समस्त शिक्षकगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे