Tecno का धमाका! सस्ते दामों में लॉन्च कर दिया ये धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन
जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता टेक्नो ने आज भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसका नाम है Tecno Pop 7 Pro। यह मीडियाटेक प्रोसेसर, डायनेमिक रैम, 256 जीबी स्टोरेज और डुअल-रियर कैमरा सेटअप जैसी सुविधाओं के साथ आता है। भारत में, Tecno Pop 7 Pro का मुकाबला Realme C33, Poco M2, Moto E13 और Redmi A1 से होगा। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं।
Tecno Pop 7 Pro कीमत और उपलब्धता
Tecno Pop 7 Pro एंडलेस ब्लैक और उयूनी ब्लू कलर वेरिएंट में आता है और यह भारत में दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जहां 4GB तक रैम वाला बेस वेरिएंट 6,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, वहीं 6GB तक रैम वाला टॉप वेरिएंट 7,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन देश में 22 फरवरी को अमेज़न इंडिया के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Tecno Pop 7 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Tecno Pop 7 Pro में डुअल रिंग रियर कैमरा डिज़ाइन के साथ एक वर्गाकार यूनिबॉडी अपग्रेडेड डिज़ाइन है। यह 1612 x 720 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.56-इंच एचडी + डॉट नॉच आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ है। आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है और पीक ब्राइटनेस के 480 एनआईटी है। साथ ही टच सैंपलिंग रेट का 120 हर्ट्ज है। IPX2 धूल और पानी प्रतिरोधी कोटिंग सुरक्षा दी गई है।
यहां आपको क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट देखने को मिलता है जो 3GB तक रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह दो वैरिएंट में आता है - एक 2GB RAM और 2GB अतिरिक्त MemFusion RAM के साथ, और दूसरा 3GB RAM और 3GB अतिरिक्त MemFusion RAM के साथ आता है। यह Android 12 पर काम करता है साथ ही 10W एडॉप्टर के साथ 5,000mAh की बैटरी मौजूद है।
कैमरे की बात करें तो Tecno Pop 9 Pro स्मार्टफोन में पीछे की तरफ डुअल फ्लैशलाइट के साथ 12MP का डुअल AI कैमरा और 5MP का AI सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G सिम डुअल VoLTE सपोर्ट, 4G, वाई-फाई 2.4 और ब्लूटूथ 5.0 है।
अतिरिक्त सुविधाओं में आईडीए इंजन 2.1, लिंक बूमिंग, वन-टैप क्लीन अप, किड्स मोड, विशा प्लेयर और टू साइड ड्रॉप डाउन शामिल हैं।