जयपुर। तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता शशि थरूर पर अपमानजनक टिप्पणी कर डाली। एक मीडियो रिपोर्ट में बताया गया कि रेड्डी ने शशि थरूर को डंकी कहा। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी को मीडिया के एक वर्ग द्वारा रिपोर्ट किया गया इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं हो गये और रेड्डी से अपने शब्द वापिस लेने को कहा। इसके बाद श्री रेड्डी ने शशि थरूर से माफी मांगी और कहा मै अपने शब्द वापिस लेता हुं। वहीं माफी मांगने के बाद शशि ने गुरुवार रात कहा कि रेड्डी ने उनसे विनम्र माफी मांगी और मैने उसे मान लिया है। उन्होंने कहा कि अब इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।
जिन्होंने मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री को "गधा" कहा और कहा कि उन्हें पार्टी से निष्कासन की उम्मीद है। इसके बाद न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट को टैग करते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, रेवंत रेड्डी से अपनी टिप्पणी वापस लेने की मांग की।
मनीष तिवारी ने लिखा "प्रिय श्री रेवंत अनुमुला, डॉ शशि थरूर आपके और मेरे एक मूल्यवान सहयोगी हैं। बेहतर होता कि आप उनसे बात करते अगर आपको उनके कथित बयान के बारे में कुछ संदेह होता। अनुग्रह और औचित्य की मांग है कि आप अपने शब्दों को वापस ले लें।
वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव अरोड़ा ने श्री रेड्डी की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने क्षेत्रीय समन्वयक जे गीता रेड्डी को टैग करते हुए ट्वीट किया, "मैं श्री रेवंत रेड्डी पीसीसी अध्यक्ष तेलंगाना द्वारा एआईपीसी अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर के लिए अपमानजनक टिप्पणी की निंदा करता हूं। उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए एक बयान जारी करना चाहिए।"