घरों में बंदरों का आतंक

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

लाल मुंह के आतंकी बंदर पकड़ने वाली टीम 3 घंटे देरी से पहुंची, तब तक पहाड़ पर जा चुके थे आतंकी बंदर, 3 घंटे तक घरों में उत्पात मचाते रहे ये शैतानी बंदर

कस्बे में पिछले दो-तीन रोज से नगरपालिका की तरफ से लाल मुंह के आतंकी बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई हुई है ,l टीम द्वारा लाल मुंह के बंदर भी पिंजरे के अंदर पकड़े जा रहे हैं l लेकिन रविवार को वार्ड नंबर 24 में पहाडी की तलहटी में लाल मुंह के आतंकी बंदर दो-तीन घंटे तक घरों में उत्पात मचाते रहे l लेकिन जब तक बंदर पकड़ने वाली टीम वार्ड में पहुंचे तब तक बंदर पहाड़ में जा चुके थे l बंदर पकड़ने वाली टीम को बार-बार यहा के वाशिंदे फोन करते रहे लेकिन टीम को 3 घंटे देरी से पहुंचने के बाद बंदर पकड़ने वाली टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा l