हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे, आरोपी ने नशे शराब मे मारपीट कर घटना को दिया था अंजाम

बूंदी 07 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुवार कस्वा के मार्गदर्शन मे वृताधिकारी वृत नैनवा  योगेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना नैनवा सुभाषचन्द उ.नि. के नेतृत्व मे वांछित फरार आरोपियो पर कार्यावाही करने के निर्देश पर थाना स्तर की पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी मनराज पुत्र  प्रभुलाल उम्र 32 साल निवासी खान की झोपडिया थाना नैनवा जिला बून्दी ( राज. ) को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिसने प्राथमिक पूछताछ मे हत्या करना स्वीकार किया । जिससे अनुसंधान जारी है ।

मामला इस प्रकार है कि 03 फरवरी 2024 को जगदीश पुत्र प्रभुलाल जाति मीना उम्र 50 साल निवासी दुगारी थाना नैेनवा जिला बून्दी राज ने  रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 1. खाना आ. मिश्रीलाल, फोरूलाल आ. मांगीलाल,छोटूलाल आ. नारायण, प्रभूलाल आ. धन्ना, श्रीलाल आ. मांगीलाल, बन्टी आ. बिरधीलाल जाति मीना निवासी खांन की झौपडिया दुगारी थाना नैनवां जिला बून्दी ने मेरे चाचा अम्बालाल आ. श्रीकिशन जाति मीना निवासी खांन की झौपडिया ओर मोनू आ. रतिराम मीना व मनराज आ. प्रभूलाल मीना  31 जनवरी 2024 को देवरियां की डूंगरी सगस जी के पास शराब साथ में पीते हुऐ देखा था ओर शराब पीते समय तीनो के बीच झगडा हो गया, मोनू व मनराज ने मिलकर मेरे चाचा के साथ मारपीट की जो भी इन्होने देखा था, इसकी सूचना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को मोनू द्वारा दी गई, ओर मोनू द्वारा दुर्घटना बताकर नैनवां अस्पताल भिजवा दिया गया । मेरे चाचा के मुँह पर आंखो के पास चोटे आई थी, जिससे उसका काफी खून बह गया, जिससे मेरी चाचा की इलाज के दोरान अस्पताल नैनवां में मृत्यु हो गई। इत्यादी पर मुकदमा नं. 44/2024 धारा 302,34 आईपीसी मे दर्ज कर अऩुसंधान प्रारम्भ किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी
 मनराज पुत्र श्री प्रभुलाल उम्र 32 साल निवासी खान की झोपडिया थाना नैनवा जिला बून्दी ( राज. )