ब्रज 84 परिक्रमा मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण से निजात दिलाने के प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाया
डीग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन ब्रज 84 परिक्रमा मार्ग (MDR -211) पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण से श्रद्धालुओं के आवागमन में हो रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाया गया है।
उपखंड अधिकारी डीग डा रवि कुमार गोयल के द्वारा सांवई में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान ब्रज चौरासी परिक्रमा मारबमे अतिक्रमण की समस्या के बारे में शिकायत प्राप्त हुई। उनके द्वारा सहायक अभियंता ब्रज चौरासी परियोजना एवम विकास अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश प्रदान किए।
आदेशानुसार विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।इस क्रम में कोंथरा गेट से सांवई ,नगला दादू बहज तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, हेड कांस्टेबल लोचन सिंह एवं अन्य पुलिस जाब्ता, वीर नारायण, दलबीर एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।