ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
केशवराय पाटन नगरपालिका अध्यक्ष
के हमलावर आरोपी
मात्र 3 घंटे में गिरफ्तार।
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने की शीघ्र कार्यवाही
केशवराय पाटन (बूंदी) 3 अक्टुबर, नगरपालिका अध्यक्ष केशवराय पाटन पर हमला करने के प्रयास की घटना को गम्भीरता से लेते हुये जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने की शीघ्र कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी थाना केशवराय पाटन लोकेन्द्र पालीवाल आरोपियों की को त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले का खुलासा करने के निर्देश पर मुकदमा नम्बर320/2022धारा 332, 353, 341,323,308,120 बी ताहि व 3(2)(va) sc/st act में सख्त धाराओं मे मामला दर्ज कर मात्र तीन धंटे में तीन आरोपीयों 1. कमलेश उर्फ कल्लू 2. गोविन्द पांचाल 3. इन्द्रराज मेघवाल निवासी केशवराय पाटन जिला बून्दी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों से अनुसंधान जारी हैं।
घटनाक्रम - 02.10.2022 को दोपहर 3 बजे की करीब की बात है कि मै कार्तिक मेले के सदर्भ मे चर्चा राजकीय कार्य करके घर पर खाना खाने के लिये आ रहा था कि रास्ते मे विष्णु शर्मा कवि के मकान के सामने लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल जिसके न. RJ-08-SK-2223 हैं पर सामने से दो व्यक्ति जिसमे एक कमलेश उर्फ कल्लू एवं गोविन्द पांचाल था के द्वारा मुझे रोककर जान से मारने की नीयत से लोहे के पाईप व सरिया से मेरे शिर पर बार किया जिससे मैने हाथ से रोक लिया और मै नीचे गिर गया तथा चिल्लाया तो महौल्ले के विष्णु शर्मा कवि बाहर आया तथा मेरे साथ मेरे पीछे आ रहे मेरे साथी हफीज महोम्मद शेख एडवोकेट व हेमेन्द्र श्रंगी ने भी उन्हें हमला करते हुये देखा और उन्हें पकडने का प्रयास किया लेकिन वो लोग भाग गये और उन लोगों की मोटरसाईकिल मौके पर ही छोड गये उन लोगों ने मेरे द्वारा किये जा रहे कार्तिक मेले की व्यवस्थाओं हेतु राजकीय कार्य मे बाधा डाली है तथा जान से मारने की नीयत से प्राणधातक हमला किया है मेरे दायें हाथ की कलाई बाएे कोहनी दोनो घुटनों एवं अन्य जगह पर चोटें आई है जो उन लोगो ने मारी है इन लोगों के द्वारा इन्द्र मेघवाल पुत्र रामदेव निवासी कच्ची बस्ती केशवराय पाटन के इशारे पर राजनैतिक द्वेषता के चलते षडयंत्र रचकर प्लान तैयार कर मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया है एवं करवाया है जिसमे इन्द्र मेघवाल के अन्य साथी भी शामिल है ।
रिपोर्ट में जान से मारने की नीयत से प्राणधातक हमला करने राजनैतिक कार्य मे बाधा डालने एव षडयंत्र रचकर प्राणधातक हमला करने एवं करवाने वाले लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाकर उन्हें गिरफ्तार किया जावे और सख्त से सख्त सजा दिलवाए जाने की कृपा करें।320/2022धारा 332,353,341,323,308,120 बी ताहि व 3(2)(va) sc/st act मे दर्ज कर अनुसंधान शंकरलाल मीणा वृत्ताधिकारी वृत केशवराय पाटन द्वारा शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाही –प्रकरण मे वृत्ताधिकारी के निर्देशन मे पुलिस थाना के0पाटन की टीम ने घटना घटित होने के तुरन्त बाद से ही आरोपियों का पीछा कर व मुखबीर तंत्र की मदद से प्रकऱण दर्ज होने के महज 3घण्टे बाद ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे अनुसंधान जारी है ।
आरोपी –
घटना का कारण - परिवादी नगरपालिका के.पाटन का वर्तमान मे चैयरमैन है तथा आरोपी पक्ष मे से इन्द्रराज मेघवाल पार्षद पति है पार्षद पति इन्द्रराज व कमलेश उर्फ कल्लू व गोवन्द पांचाल द्वारा विकास कार्यों एवं राजनैतिक द्वेषता को लेकर 02 अक्टूबर22 को षडयंत्र पूर्वक नगरपालिका चैयरमैन के साथ के साथ जानलेवा हमला किया गया।
थाना की विशेष टीम- शंकरलाल मीणा आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त के.पाटन 2. लोकेन्द्र पालीवाल पु.नि. 3. नन्दसिह उप निरीक्षक , 4. हरिशंकर शर्मा स.उ.नि 5. गजराज सिह हैड कानि 435 6. बनवारीलाल हैड कानि 08 6.श्रीकृष्ण कानि 922 7. हेमन्त कानि 1110 , 8 जितेन्द्र कानि 1038 9. रामप्रसाद कानि 735 , 10. रमेश कानि 863 , 11. सुरेश कानि 362 12. टीकम हैड कानि साईबर सैल