भजन जिकडी गायन पर झूम उठे श्रोता

जनूथर, तहसील जनूथर के गारौली गांव में तीन दिवसीय भजन जिकडी के समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा नेत्री श्रीमती ममता रावल और भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष रावल तथा विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री के निजी सलाहकार सतीश बंसल एवं सांसद प्रतिनिधि बीरीसिंह चौधरी थे । कार्यक्रम में शिव सिंह श्योरावली,मोतीराम लोकेहेरा ,अमर सिंह नितिनिवास, राधा यादव अलवर ,विमलेश चाहर , भूपेन्द्र शर्मा मालोनी, लक्ष्मी मैडाचौली, हेमा कुंतल फौंडर गायक कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े पहलुओं पर विशेष शैली में गायन सुनाया जिसे ग्रामीण श्रोताओं ने भरपूर सराहा । कार्यक्रम में  गंगाराम भक्त मंडल के नेकचंद, हरिराम सूबेदार, भीमसिंह, हुकमसिंह, जलसिंह, राजवीर सिंह, विजयसिंह, गजेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जवाहर सिंह एवं देवेन्द्र सिंह ने किया।