जयपुर। Oukitel ने हाल ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम है Oukitel WP15 5G। इस फोन की खासियत है इसकी बड़ी बैटरी, फोन में 15600mAh की बैटरी दी गई है। और यह फोन मजबूत बॉडी के साथ पेश किया है। अगर फोन को आप एक बार चार्ज करते हैं तो औसतन यह चार दिन तक चलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि 15,600mAh की बड़ी बैटरी स्टैंडबाय पर 1,300 घंटे तक चलती है और 130 घंटे की कॉलिंग प्रदान करती है।
Oukitel WP15 5G की कीमत
इस फोन को एकमात्र 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत $ 299.99 (लगभग 22,200 रुपये) है। स्मार्टफोन क्लासिक ब्लैक कलर में पेश किया गया है इस फोन को AliExpress के माध्यम से खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि Oukitel WP15 5G के पहले 100 खरीदारों को मुफ्त Oukitel V10 स्मार्टवॉच मिल सकती है, जबकि 101वें से 600वें नंबर के खरीदारों को मुफ्त TWS ईयरबड्स मिलेंगे।
Oukitel WP15 5G के फीचर्स
Oukitel WP15 5G में 6.52-इंच HD+ INCELL IPS डिस्प्ले दिया गया है। जिसका 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। और 720×1,600 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC दिया गया है जिसे 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन के स्टोरेज को 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 15,600mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो Oukitel WP15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, और 2-मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस और 0.3-मेगापिक्सल का बोकेह लेंस है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल शूटर शामिल है।