नक्सलियों की हैवानियत, साथियों की मौत का बदला लेने के लिए 4 लोगों को फांसी पर लटकाया, घर को बम से उड़ाया

जयपुर। बिहार राज्य के गया जिला में कुछ नक्सलियों ने हैवानियत दिखाते हुए एक ही परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटका दिया। इसके ​बाद घर को बॉम्ब से उडा दिया। इन हत्याओं के साथ नक्सलियों ने एक लेटर भी पीछे छोडा जिसमें लिखा कि विश्वासघातियों और इंसानियत के हत्यारों और गद्दारों को मौत के कम सजा नहीं हो सकती। साथ ही अगाह किया कि ऐसी कार्यवाही भविष्य में भी चलती रहेगी।
यह वारदात विहार के गया से 70 किमी दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव की है। जिस तरह से नक्सलियों ने लेटर लिखा उससे अंदाजा गया जा रहा है कि यह वारदात ​नक्सलियों ने अपने सा​थीयों की मौत का बदला लेने और मुखबिरी करने के लिए की है। इसी के साथ नक्सलियों ने गांव के लोगों में दहशत फैलाने के लिए एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।
इब इस मामले की जांच करने के लिए स्थानीय जुट गई है। इस वारदात में मारे गये लोगों का नाम सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की जहर देकर की गई हत्या का बदला है।
घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। कोई भी गांव वाला इस घटना के बारे में नहीं बताना चाहता है। पुलिस द्वारा पुछताने करने पर कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा। गया मुख्यालय से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं