नंदलाल गुर्जर को सीईओ ने सोंपी स्कूटी की चाबी

नंदलाल गुर्जर को सीईओ ने सोंपी स्कूटी की चाबी

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत विशेष योग्यजन को तिपहिया स्कूटी आवंटित

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान


बूंदी 26,दिसंबर। पंचायत समिति हिण्डोली की ग्राम पंचायत ओवन के विशेष योग्यजन नंदलाल गुर्जर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत पेट्रोल चलित तिपहिया स्कूटी प्रदान की गई। उन्हें सोमवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने माला पहनाकर स्कूटी की चांबी सोंपी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सांसद सुभाष चन्द्र बहेड़िया की अभिशंषा पर स्कूटी हेतु राशि स्वीकृती उपरांत लाभार्थी को स्कूटी उपलब्ध करवायी गई है। इस दौरान पंचायत समिति हिण्डोली की प्रधान श्रीमती कृष्णा माहेश्वरी भी मौजूद रही।