गोडवाड़ क्षेत्र मे बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली

गोडवाड़ में झमाझम,उमस बरकरार
संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा घाणेराव/देसूरी 

गोडवाड़ क्षेत्र मे बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली तो अच्छे जमाने की आस लगाये बैठे किसानों में भी खुशी छाई।
आज दोपहर पश्च्यात आसमान में बादल छा कर रिमझिम बरसने लगे। जिससे आमजन को गर्मी व लू से राहत मिली। वही अरावली पर्वत मालाओ में भी बारिश होने से वन्य जीव व पशु पक्षियों को राहत मिलेगी। लोग अब अच्छी बारिश होने की आस लगाये बैठे है ताकि पेयजल समस्या से मुक्ती मिल सके और किसानों व पशुपालको को भी राहत मिल सके। समाचार लिखने तक बूंद बांदी का दौर जारी है।