संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
कोटा 17 अगस्त भाजपा पार्षद रामबाबू सोनी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल हाडोती की सबसे बड़ी नगर निगम गौशाला बंदा धरमपुरा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मित्र के जन्मदिन के उपलक्ष में चारा डालने वहां गए किंतु वहां की दुर्दशा बिगड़ी हुई देख कर बहुत व्यथित हुए व्यवस्थापक को खरी-खरी सुनाई पार्षद रामबाबू सोनी ने बताया 4 बछड़े बड़े एवं एक बछड़ा छोटा स्वस्थ बछड़ों के मध्य मरे हुए पड़े हैं उनके मरने के बाद वहां उनको उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है 25 किलोमीटर दूर से ठेकेदार उनको लेने जाता है तब वहां से उठते हैं उस दौरान उनको चील कौवे नोच रहे थे दुर्गंध सड़न इतनी तेज थी की दूसरी स्वस्थ गाय बछड़े भी उससे बीमार पड़ जाए पानी की खेल जो आसानी से साफ की जा सकती है उसे साफ करने के बजाए उसी गंदे पानी में दोबारा पानी भर दिया जाता है श्रमिकों की जानकारी करने पर बताया गया 70 श्रमिक यहां कार्यरत है लेकिन मौके पर 10 ही मौजूद रहते हैं वहां तैनात डॉ नंदकिशोर हमारे द्वारा डाले गए हरे चारे को देखकर खुश हुए और बताया कि प्रत्येक गाय को 5 किलो हरा चारा एवं दुधारू गाय को 10 किलो हरा चारा उसके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है इसके लिए वह निगम को बता भी चुके हैं किंतु अधिकारी वही सड़ा गला भूसा गायों को उपलब्ध कराते हैं वर्तमान में स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं हर वर्ष अनेक गाय इलाज एवं रखरखाव के अभाव में मर जाती है किंतु इनके लिए अभी तक सरकार से कोई बजट आवंटित नहीं है अगर बजट आवंटित हो तो सौ सौ गायों के हिसाब से अलग-अलग खूंटा व्यवस्था से गाय सैड में बंद सकती है अभी उन्हें जेल की तरह एक साथ खचाखच भर कर रखा हुआ है ऐसे में लड़ाकू गाय एवं बछड़े अन्य सीधे बछड़े एवं गायों को मारते हैं उनके हिस्से का चारा भी खा जाते हैं वहीं से फोन पर निगमायुक्त कीर्ति राठौड़ को भी अवगत कराया की इस ओर ध्यान दें एवं सरकारिया दानदाताओं के माध्यम से इसमें सुधार कराएं चौकी वहीं से थोड़ी दूर स्थित गायत्री परिवार गौशाला को लोग देखने आते हैं इस अवसर पर नरेश शर्मा पंडित सत्यनारायण पंकज चेतन जैन अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे