जिला पशु क्रूरता निवारण समिति रजिस्टर्ड का प्रतिनिधि मंडल समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर से मिलकर समिति के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर चर्चा की

बूंदी 23 फरवरी 2024  जिला पशु क्रूरता निवारण समिति रजिस्टर्ड( SP CA) का प्रतिनिधि मंडल समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा से मिलकर समिति के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।                                        

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति(SPCA) के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि समिति के उपाध्यक्ष बलभद्र सिंह की अगुवाई में समिति का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला पशु क्रूरता निवारण समिति से मिला तथा बूंदी जिले में पशु क्रूरता से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा इस संदर्भ में सुझाव देते हुए जिले में पशु कल्याण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन बाबत भी विचार विमर्श किया ।

नंदी गौशाला के संचालन एवं इस संदर्भ में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संदर्भ में भी सुझाव दिए गए तथा उचित निर्देश एवं आदेश प्रदान करने के लिए अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष महोदय से निवेदन किया कि शीघ्र ही जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जावे और उसमें पशुओं के संबंध में गौशालाओं बाबत और उनकी समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श करके आवश्यक कदम उठाने के लिए कोई कार्य योजना तैयार करने पर जोर दिया प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष बलभद्र सिंह कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक एवं सम्मानित सदस्य पर्यावरणविद विट्ठल सनाढय ने मौजूद रहकर सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए।