जमवारामगढ़ मुख्य बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन और शौचालय के बिगड़े हाल

संवाददाता संजय सेन जमवारामगढ़  | स्थानीय निवासी एडवोकेट शशांक राममोहन चतुर्वेदी ने बताया कि जमवारामगढ़ बस स्टैंड पर स्थित सामुदायिक भवन के मुख्य द्वार पर कोई ताला नही है और ना ही अंदर हाल में लगे चैनल गेट पर कोई ताला है, जिससे सामुदायिक भवन आवारा मवेशियों और असमाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। वही दूसरी ओर सार्वजनिक शौचालय के हालात भी बदत्तर है। पंचायत प्रशासन सफाई के नाम पर इतना पैसा खर्च करता है लेकिन धरातल पर  सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह से गंदगी से भरा हुआ है। एडवोकेट शशांक राममोहन चतुर्वेदी और समस्त जमवारामगढ़ वासियो की पंचायत प्रशासन से मांग है कि समुदायिक भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगवाए और सार्वजनिक शौचालय को साफ करवाये, ताकि बीमारियों का खतरा भी कम हो सके।