संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी
हिंडोली । लगातार बैठ रही जांच कमेटियों के चलते हिंडोली की पंचायत समिति व ग्रामपंचायत वेंटिलेटर पर दिखाई जान पड़ती है। जिसके चलते हिंडोली के विकास कार्य अटके हुए है। पंचायत समिति भी कमीशन के आरोपो का सामना कर रही है। व जिला स्तर से जाँच कमेटी भी बैठ चुकी है। अनियमित भुगतान, भुगतान के बदले कमीशन,नियम विरुद्ध आवासीय पट्टे, मनरेगा मे गबन सहित कई मामलों में पंचायत समिति व ग्रामपंचायत को जाँच का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र,मूलनिवास,शौचालय,प्रधानमंत्री आवास, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कार्यो के लिए भी विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। वही पंचायत समिति में मनरेगा के तहत होने वाले सभी कार्य अधर में अटके हुए है। पंचायत समिति में कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से कटे गरीबो के नाम
प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता को लेकर सरकार भले ही लाख दावे करे लेकिन हकीकत में गरीबो तक इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। सूची से जरूरतमंदों के नाम काटे जा रहे है वही धनाढ्यों के नाम जोड़े जा रहे है। नाम कटने से खफा ग्रामीणों ने पंचायत समिति में गुहार लगाई लेकिन कार्यवाहक विकास अधिकारी पीयूष जैन, से जब जानकारी ली तो बेतुका बयान सामने आया उनका कहना है कि यह सब कैसे हो रहा है उन्हें नही पता ये सिस्टम के फॉर्मेट में है। जैसे किसी पर लोन, क़िस्त आदि बकाया चल रहे हो तो ऐसे में उनके नाम आगे से ही कट रहे है।