कायन हाउस निर्माण व गौशाला भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर गौ सेवकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी

संत राम लखन दास व गौ सेवकों की अगुवाई में गोपाल गो सेवा संस्थान का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा संस्थान अध्यक्ष पहलाद मीणा ने बताया कि इसी तरह प्रशासन का तानाशाह रवैया अति कर्मी भ्रष्ट कांग्रेसी नेता भगवान नुवाल से मिलीभगत कर राजनीतिक दबाव में उच्च न्यायालय जयपुर के आदेशों की पालना नहीं करने पर धरना इसी प्रकार अनिश्चितकाल के लिए जारी रखा जाएगा हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर जिला कलेक्टर को सद्बुद्धि दें ताकि शहर में कायन हाउस का निर्माण व गौशाला की भूमि से अतिक्रमण हटाकर नगर परिषद की निगरानी में संचालन करवाया जाए जिले के गौ सेवकों में जिला प्रशासन व नगर परिषद के प्रति भारी रोष है हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद जिला प्रशासन राजनीतिक दबाव के कारण कायन हाउस निर्माण व गोशाला भूमि से अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पा रहा है ऐसा लगता है कि राजनीतिक आकाओं के आगे बौना साबित हो रहा है इसी दौरान गोपाल माहेश्वरी लोकतंत्र गुर्जर भवानी शंकर रामबाबू शिव शर्मा रमेश सैनी बंटी गुर्जर राजेंद्र सिंह गोविंद गुर्जर मधुसूदन यादव मनोज प्रजापत अजय कुमावत सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे