कॉफी विद कलक्टर’ प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिला चिकित्सा कार्मियों व कला मंडली के कलाकारों से जिला कलक्टर ने की चर्चा

कॉफी विद कलक्टर’
प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिला चिकित्सा कार्मियों व कला मंडली के कलाकारों से जिला कलक्टर ने की चर्चा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 7 अक्टूबर। समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जिले के चिकित्सा संस्थानों मंे कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिकों एवं रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों से रूबरू हुए।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने जिले के चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों से फील्ड में कार्य के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी व्यक्तिगत समस्याएं भी जानी। उन्होंने कोविड़ के दौरान महिला स्वास्थ्य कार्मियों की सेवाओं और वैक्सीनेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आमजन तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्य पूरे किए है।
उन्होंने महिला स्वास्थ्य कर्मियों से राज्य सरकार की आमजन के स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई महत्वकांक्षी चिरंजीवी योजना को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि वे फील्ड में रहने के दौरान एवं चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को योजना के फायदे बताकर उन्हें पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान रमीता मेहरा, सुशीला, अमिता, मंजू मीना, विमला, अनिता मीना, बबीता, सोनाली, कमला देवी, सुशीला, साहिना अख्तर आदि ने जिला कलक्टर द्वारा की गई हौसला अफजाई के लिए उनकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने वीरभद्र रामलीला कला मंडल के कलाकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने नाट्य कला के क्षेत्र में कलाकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। साथ ही कहा कि आगामी माह में आयोजित ‘बूंदी महोत्सव’ के दौरान अपनी कला मंचन कर इस कला से आमजन को रूबरू करवाएं। उन्होंने कहा कि आमजन का इस कला से जुड़ाव स्थापित करने के लिए व्यवस्था बनाकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान कला मण्डल के अध्यक्ष महेश श्रृंगी, निदेशक जमना लाल, बृज सुंदर शर्मा सिद्ध ऋषि, अंशुल आदि ने जिला कलक्टर द्वारा कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।