जिला कलक्टर ने राजस्थान दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों की जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं एवं वोट मैराथन और सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस पर राजस्थान संस्कृति महोत्सव में आमजन की सक्रिय सहभागिता के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक संध्या में बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग
राजस्थान दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन श्रीराम स्टेडियम में सांयकाल 30 मार्च को किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में डेजर्ट सिम्फनी (लंगा गायन) तालिब खान एण्ड पार्टी, तेरहताल लोकनृत्य दुर्गादेवी एवं दल पाली, फायर डांस उदयसिंह जैसलमेर, भवाई डांस गौतम परमार एण्ड पार्टी बाड़मेर कालबेलिया नृत्य लीलादेवी एवं दल बाड़मेर, घुटना, चकरी नृत्य एवं सहरिया लोकनृत्य विशेष आकर्षण रहेंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा, जिला परिषद सीईओ रामावतार गुर्जर, एसडीएम पूजा मीणा, एसडीओ रजत विजयवर्गीय, पर्यटन अधिकारी सिराज कुुरेशी, डीईओ पीयूष शर्मा, खेल अधिकारी विशाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रन फोर राजस्थान (वोट मैराथन)
राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च 2024 को रन फॉर राजस्थान खेल संकूल से प्रातः 7 बजे प्रारंभ होकर चार मूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड़, कॉलेज तिराहा एवं यहां से इसी मार्ग से वापस खेल संकूल कोटा रोड़ पर पहंुचकर समाप्त होगी। मैराथन में महिला, पुरूष एवं 50 वर्ष से अधिक आयु वरिष्ठजनों में से प्रथम 3 विजेताओं को जिला कलक्टर सम्मानित करेंगे। वोट मैराथन में भाग लेने वाले प्रथम 500 पंजीकृत प्रतिभागियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रातः 5 से 6.30 बजे तक टी-शर्ट का वितरण किया जाएगा। साथ ही वोट मैराथन पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को मैडल दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन खेल संकूल में होगा जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी भाग लेंगे। वोट मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 28 मार्च को रात्रि 12 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर या लिंक पर जाकर पंजीकृत कर सकंेगे।
पंजीकरण के लिए लिंक https://www.townscript.com/e/