बून्दी, 24 जनवरी। जिला परिवहन अधिकारी पीआर जाट द्वारा जन जागृति कला के कलाकारों को आज हरी झण्डी दिखाकर नुक्कड़ नाटक के लिए रवाना किया गया। जन जागृति कला के कलाकारों द्वारा शहर के अहिंसा सर्किल, पुलिस कन्ट्रोल रूम चौराहा, कॉलेज चौराहा, लंका गेट, खोजा गेट आदि प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर वाहन संचालन के समय हेलमेट, सीट बेल्ट, गतिसीमा, मोबाईल का प्रयोग, नशे में वाहन चलाना, रेड लाइट जंपिंग आदि नियमों, सड़क सुरक्षा संबंधित संदेशों को आमजन तक पहुंचाना साथ ही इस वर्ष मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार हेतु जिले को वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना मृत्यु दर कम करने वाले जिलों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है जिसके तहत 15 लाख रूपए का मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार दिया गया है। उक्त नुक्कड़ नाटक में कार्यालय के कार्मिक साजिद खान, रामसिंह हाड़ा, नरेश नागर, धनकंवर बायर, शबाना अंसारी, चन्द्रप्रकाश मीणा, रितुराज वर्मा सहित समस्त सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा प्रेमी उपस्थित रहे।