Bundi: विश्वस्तरीय पंचकर्म उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का सपना जल्द होगा साकार- अशोक डोगरा -पंचकर्म चिकित्सा में बूंदी अग्रणी,

बूंदी, 23 दिसंबर। बालचंदपाडा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र के सफल संचालन के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चिकित्सालय में संचालित 8 दिवसीय निशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने उपचारित जटिल - कष्टसाध्य रोगियों से मुलाकात कर फीडबैक लिया। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक डोगरा ने बताया कि आरोग्य समिति - भामाशाहों के सहयोग से संचालित पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र द्वारा बूंदी के स्थानीय रोगियों के साथ देशभर से आए हुए जटिल,जीर्ण - कष्टसाध्य रोगियों को त्वरित - प्रभावी राहत मिल रही है, जिससे कि बूंदी का यह कैंद्र पंचकर्म चिकित्सा में पूरे राजस्थान में अग्रणी रहा है। गांधीग्राम में आवंटित भूमि पर विश्वस्तरीय पंचकर्म एक्सीलेंस सैंटर स्थापित करने करने के प्रस्तावों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से शीघ्र ही मंजूर करवाने का प्रयास किया जाएगा , जिससे कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा पंचकर्म चिकित्सा केंद्र यथाशीघ्र ही बूंदी में स्थापित हो सके।
पीएमओ पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि इस 8 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में देश के 4 राज्यों के 13 जिलों के 367 जटिल - कष्टसाध्य (ओस्टियोआर्थराइटिस, स्पोंडाइलोसिस,सिएटिका,फ्रोजन शोल्डर,वेरिकोज वैन,न्यूरोमस्कुलर डिजिज, एवीएन,माइग्रेन,गठिया, तंत्रिकाजन्य विकार आदि)रोगियों का एकांग-सर्वांग अभ्यंग स्वेदन, पीपीएस, बस्तिकर्म, सिरावेध/रक्तमोक्षण, जानुधारा, शिरोधारा कटिग्रीवा बस्ति,नस्य आदि पंचकर्म उपक्रमों तथा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों द्वारा प्रभावी उपचार किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विजेंद्र कुमार मीणा, डॉ. अक्षय गौतम,आरोग्य समिति के विठ्ठल सनाढ्य, महेश पाटोदी,के.सी. वर्मा, चंद्र प्रकाश सेठी, रोटरी क्लब अध्यक्ष घनश्याम जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा भी मौजूद रहे।