आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी में धनतेरस के अवसर पर आठवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जायेगा।

बूंदी 09 नवंबर। बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी में धनतेरस के अवसर पर आठवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस  मनाया जायेगा। चिकित्सालय के पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि प्रात: 10.30 बजे आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज पेरडिवाल,आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रमेशचंद जैन & आरोग्य समिति के पदाधिकारियों समेत आमजन भी मौजूद रहेंगे। आज  "हर दिन, सभी के लिए आयुर्वेद" की थीम पर मनाये जाने वाले अष्टम आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर पिछले एक महीने से जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा संचालित आरोग्य संबंधी गतिविधियों & जागरूकता फ़ोल्डरों का विमोचन किया गया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी,अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज पेरडिवाल, एसडीएम सोहनलाल (आईएएस) & आयुर्वेद चिकित्सालय के पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह मौजूद रहे। धनतेरस के अवसर पर 30 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन भी होगा & सभी आगंतुकों को इम्यूनिटी किट & स्वर्णप्राशन/आयुर्वेदिक इम्यूनोबूस्टर औषधि भी उपलब्ध कराई जाएगी।