विधायक और जिला प्रमुख के हाथों अंग उपकरण और नि:शुल्क साइकिलें पाकर खिले बच्चों के चेहरे

राजसमंद । समग्र शिक्षा अभियान द्वारा राजकीय  विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बालकों को समावेशी शिक्षा के अंतर्गत अंग उपकरण वितरण किए जाते हैं। राजसमंद जिले में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय द्वारा अलमिको कंपनी कानपुर और समग्र शिक्षा अभियान जयपुर के सहयोग से अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन राजकीय बालकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली में शनिवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख रतनी देवी जाट ने बच्चों को अंग उपकरण प्राप्त कर विद्यालय में अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कर दिव्यांग बालकों को समाज की मुख्य धारा के साथ लाने के लिए विभिन्न प्रकार के अंग उपकरण वितरित कर सरकार के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी बालिकाओं को निशुल्क साइकिल प्राप्त कर घर पर आने जाने में इसका उपयोग करने एवं अच्छे नंबरों से पास होने का वादा भी कराया कार्यक्रम का स्वागत करते हुए अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक घनश्याम गौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के 88 बालकों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल मोबाइल हियरिंग एड स्टिक सी पी चेयर रोलेटर हियरिंग एड आदि वितरित की गई।


इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉक के कई छात्र-छात्राएं दिव्यांग छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक तथा संदर्भ व्यक्ति के रूप में शिक्षिकाएं उपस्थित थी। धन्यवाद जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय नूतन प्रकाश जोशी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश पालीवाल कार्यक्रम अधिकारी एवं संदर्भ व्यक्ति नीतू बाला शर्मा ने कार्यक्रम का परिचय दिया। इस अवसर पर विनोद कुमार हेडा प्रमोद कुमार पालीवाल कमलेश कुमार त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।