बूंदी विधानसभा में कांग्रेस से घोषित उम्मीदवार बदलने एवं पुनर्विचार की मांग को लेकर 3 दिन से आमरण अनशन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शीर्ष नेतृत्व के आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त।

बूंदी 04 नवंबर। बूंदी विधानसभा  से 86 वर्षीय हरिमोहन शर्मा को प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेस नेतृत्व से प्रत्याशी बदलने एवं पुनर्विचार की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में 21 कांग्रेस कार्यकर्ता 3 दिन से आमरण अनशन पर चल रहे थे।
    
कांग्रेस प्रत्याशी बदलने एवं पुनर्विचार कर किसी युवा व्यक्ति को बूंदी से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर किये जा रहे आमरण अनशन की जानकारी लगातार भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ले रहे थे।

 शीर्ष नेतृत्व ने  बूंदी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यहां की जनता की भावनाओं को देखते हुए बूंदी विधानसभा से घोषित प्रत्याशी पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया है।

 आमरण अनशन में द्वारकालाल मीणा, रविंद्र राठौर,दीपक पंचोली, प्रदीप मीणा, अनमोल शर्मा, रणजीत मीणा, बलवीर सिंह, दिनेश मीणा, चेतन पंचोली, मोहित शर्मा शिव पांचाल, अमित शर्मा, आयुष शर्मा, भोलाशंकर दुबे, ओमेक्स पंचोली, आदित्य शर्मा, प्रकाश भील, विशाल तिवारी, लोकेश शर्मा, शाहदाब मिर्जा, राजू गुर्जर, भूपेंद्र पंचोली, बंटी पंचोली, धीरज सनाढ्य आदि बैठे है।