बड़ागांव बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

बड़ागांव बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

रिटायर्ड तहसीलदार मंगल चंद सैनी रहे विशिष्ट अतिथि

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के बड़ागांव में 15 अगस्त का पावन पर्व अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l विद्यालय में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l कार्यक्रम मैं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रिटायर्ड तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपना उद्बोधन दिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर बड़ागांव राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराधा, विशिष्ट अतिथि दीपेंद्र सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य पूर्व व्याख्याता बिशन सिंह, व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l