जन्माष्टमी के पर्व को सिकराय क्षेत्र में बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

दिलीप शर्मा
सिकंदरा दौसा |

सिकंदरा क्षेत्र में जन्माष्टमी को बड़े ही हर्ष और उल्लाश के साथ मनाया गया जिसमें अनेक जगहों पर झांकिया भी सजाई गई और कई जगह श्रीमद भागवत देवी कथा के आयोजन चल रहे थे वहां पर कई पार्टियों के कलाकारों ने अपनी कलाकारी दिखाई और सत्संग भजन संध्या का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया।
सिकंदरा उपखंड के बिन्दरवाड़ा और बैराडा गांव  श्री कृष्णा जी झांकिया निकली गई और सत्संग में पार्टीयों के द्वारा रात भर सत्संग करके प्रभु को प्रसन्न किया गया। गीजगढ़ कस्बे में श्री धाम बांकली बालाजी मंदिर में भगवान जन्मोत्सव मनाया गया जहाँ हजारो की संख्या में भक्त मौजूद रहे ! ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश पाराशर भंडारी ने प्रसाद वितरण किया और प्रभु से सर्व जन मंगल होने की कामना की।

रायपुरा में भी चल रही भागवत कथा में भगवान की झांकी सजाई गई, लोगो ने कृष्ण जन्म का बेसब्री से इंतजार किया और लोगो के उत्साह के कारण जन्मोत्सव और भी रोचक लगा। यहा पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रधान, जयराम बैरवा सरपंच रामनाथ गुर्जर तथा ग्रामीण आदि लोग जन्म के पलों तक मौजूद रहे और लोगो का उत्साह बढ़ाते रहे।