संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढ़ा गौडजी में स्थित बाल साधना बालिका महाविद्यालय परिसर में रविवार को मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के तत्वाधान में उदयपुरवाटी तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता के आर सिलोलिया सह संयोजक प्रदेश की अध्यक्षता में कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनिवास भूरिया जिलाध्यक्ष रहे कार्यक्रम का संचालन रामकरण नारनोलिया ने किया l इस दौरान वक्ताओं ने निजीकरण का विरोध व नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए l समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया l नई कार्यकारिणी में विकास कुमार कालावत गुढ़ा को संयोजक ,मंगल चंद वर्मा नेवरी को महासचिव ,सुभाष चंद्र वर्मा टोडी को सह संयोजक ,वीरेंद्र वर्मा एडवोकेट सीगनोर सह संयोजक , दिलीप कांटीवाल गुढा को कोषाध्यक्ष ,संरक्षक मंडल सरवन कुमार बरबड को बनाया गया है l इस दौरान ख्यालीराम पूर्व सरपंच टोडी रोहिताश खारडिया ,विजेंद्र भीमप्रेमी छापोली, हंसराज कबीर ,शीशराम ,जगदीश प्रसाद सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे l