संवाददाता केपी रूथला
पिलानी |
शिक्षा नगरी विद्या विहार नगर पालिका की साधारण सभा 1 जुलाई को पालिका सभागार में पालिका अध्यक्षा कमलेश रिणवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यक्रम में सभी पार्षदों ने भाग लिया मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष अधिकारी तौफिक अहमद ने सभी प्रस्तावों को क्रम से चर्चा के लिए रखा जिस पर पार्षद रश्मि सोनी ने मिनट्स नहीं मिलने पर सदन को अवगत कराया जिस पर कुछ समय के लिए गतिरोध बना रहा पालिका में महिला पार्षदों ने सफाई व्यवस्था के ऊपर अपने विचार रखे विद्या विहार नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूर्णतया में होने से पार्षदों में गुस्सा नजर आया वही पालिका भवन में खराब पड़े कबाड़ को नीलाम करने की बात रखी जिस पर पृथ्वी सिंह बालापोता एवं पालिका अध्यक्ष कमलेश रिणवा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों को समझाइस करने के बाद मामला शांत करवाया गया ।पार्षद दीप्ति सिंह ने कमेटी का गठन कर सामान की नीलामी करने का सुझाव रखा नियमानुसार प्रकिया अपनाने की बात कही, विद्या विहार नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने पालिका की दुकानों के बारे में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही जिसमें किराया वृद्धि एवं नियमानुसार पालिका का दुकानों को सौंदर्य करण कर सुधार उची करने की बात रखी व्यापारी वर्ग अपने खर्चे से दुकानों का जीर्णोद्धार करने की बात पर भी कुछ पार्षदों की व्यापारियों के प्रति सहमति प्रदान हुई कुछ व्यापारियों ने अपनी मनमर्जी से दुकानों का मरमत जूनोधार का कार्य किया सभी ने एकमत होकर अधिशासी अधिकारी के ऊपर बात को नियमानुसार करने की बात रखी अब देखना है कि पिलानी शिक्षा नगरी में पार्षदों का तीखा व्यवहार ए मानवता का परिचय देते हुए बोर्ड की मीटिंग में तू तड़ाक से प्रशासनिक अधिकारी को कड़े लफ्जों में धमकी देना कहां तक सार्थक हो पाता है विद्या विहार नगर पालिका का रवैया व्यापारियों के हित में कहां तक सिद्ध हो पाएगा प्रत्येक दुकान के बाहर सौंदर्य करण हेतु छायादार वृक्ष बैठने के लिए कुर्सियां एवं पानी शौचालय की व्यवस्था पूर्ण रूप से होने के लिए सभी व्यापारियों ने पालिका को ज्ञापन सौंपा पालिका का रवैया व्यापारियों के हित में कहां तक सिद्ध हो पाएगा यह तो वक्त ही बताएगा बालिका बैठक में अध्यक्ष कमलेश रिणवा, उपाध्यक्ष रोहिताश सिंह, राजेंद्र कुमार सैनी ,महेंद्रकुमार, पूजा, अनिल कुमार महिला, मधु शर्मा, प्रमिला रावत, अंबिका, सिकंदर ,रामप्रताप, शांति, रश्मि सोनी, भानुप्रिया, कृष्णा, दीप्ति, सुमन बेनीवाल , कांता शर्मा, निर्मला देवी ,धर्मेंद्र नांगल एवं मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे।