संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
नगर विकास न्यास द्वारा 70 लाख की लागत से निर्मित किया गया है योग भवन, दो कमरे एवं जन सुविधाएं
नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 37 को शुक्रवार स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने नवनिर्मित योग भवन की सौगात दी। नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित 70 लाख की लागत से नयापुरा खाई रोड शिव मंदिर के पास सार्वजनिक भूमि पर न्यास द्वारा निर्मित किये गए योग भवन का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री स्थानीय वार्ड निवासियों से रूबरू होते हुए उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का भी आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न पॉलिसी में सरलीकरण कर लाखो लोगो को फायदा लेने का मौका दिया है । लोकार्पण समारोह के बाद क्षेत्र वासियों द्वारा बताई गई समस्याओं को स्वायत्त शासन मंत्री ने सुना और मौंके पर उपस्थित संबंधित अधिकारिरयों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर आमजन को उनके द्वारा बताई गई जनसमस्या का जल्द ही समाधान के लिए आश्वासन भी किया।
नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा खाई रोड शिव मंदिर के पास सार्वजनिक भूमि पर योग भवन का निर्माण कार्य किया गया है। जिस पर नगर विकास न्यास, कोटा द्वारा लगभग 70 लाख रूपये का व्यय किया गया है जिसमें एक हवादार हॉल (साइज 33श् Û 100 फुट). सीढियाँ, दो कमरों एवं जन सुविधाओं का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण से यहाँ रहने वाले. स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक कार्यक्रम करने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद कौशल्या सैनी, पूर्व पार्षद आनंद पाटनी, राकेश हर हर ओम महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहा ।