संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
हिंडोली क्षेत्र के नारायणपुर में रहने वाले हरनाथ आत्मज रामदेव रेगर ने बसोली थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंप कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे वह परिवार के साथ पारिवारिक कार्य के चलते माटुंडा गया हुआ था। दोपहर को जब घर लौटा तो देखा कुए के पास बने मकान में उसकी बेटी 22 वर्षीय चंद्रकला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इसको लेकर थाना पुलिस को सूचना दी गई। बसोली थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया, वहां एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और स्वयं की मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही गई है। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। शव को हिंडोली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर बसोली थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर कार्रवाई जारी कर दी।