बांसवाड़ा में नागेंद्र राय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गाय एवं बछड़े की मूर्ति पशुपालन विभाग को भेंट की।

बांसवाड़ा।
पशुपालन विभाग जिला मुख्यालय के कार्यालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर नागेंद्र राय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा एक सुंदर गाय एवं बछड़े की मूर्ति भेंट की गई। मूर्ति का अनावरण पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं देश के जाने-माने पशु वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज, संयुक्त निदेशक डॉ अनुज बघेल एवं कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती दीप्ति सारंगदेवोत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस मौके पर कर्मराज सिंह झाला ने बताया कि पशुपालन विभाग परिसर में लगाई गई। इस सुंदर मूर्ति का उपयोग आने जाने वाले पशुपालक सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी कर सकेंगे, इस मूर्ति के लगने से परिसर की सुंदरता और भी बढ़ गई इस मूर्ति को बांसवाड़ा के शिल्पकार अनिल अमरीश द्वारा बनाई गई।

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज, अध्यक्षता संयुक्त निदेशक डॉ अनुज बघेल, विशिष्ट अतिथि पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार बंसल, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ नित्यानंद पाठक एवं उपनिदेशक डॉ विजय सिंह भाटी ने की।

कार्यक्रम में नागेंद्र राय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मूर्ति भेंट करने पर विभाग द्वारा कर्मराज सिंह झाला का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ. रवि चोपड़ा, डॉ. विशाल मेहता, डॉ. शेखर भुटटे, डॉ. गोले, प्रचंड नागर, जाहिद अहमद, डॉ. नाबाडे एवं हीरालाल आदि उपस्थित रहे।