गोरधनपुरा में बाबा रामदेव जी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गोरधनपुरा में बाबा रामदेव जी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दरबार में लगाई धोक, मांगी मन्नतें

मेले के दौरान अंतिम कुश्ती मैं निक्कू नीमकाथाना व धर्मवीर रहे बराबर बराबर

बल बुद्धि और कला का खेल है कुश्ती मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सीकर व झुंझुनूं जिले की सीमा पर नीमकाथाना के पास स्थित गोरधनपुरा गांव में बाबा रामदेव जी महाराज के मेले में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मन्नतें मांगी l मेले में आए लोगों ने जमकर खरीदारी का आनंद लिया भी लिया l मेले के दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया थे l मुख्य अतिथि भावरिया ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए कहा कि कुश्ती बल बुद्धि और कला का खेल है l मेला कमेटी के अध्यक्ष पहलाद सिंह तंवर ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l कुश्ती दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने दाव पेच दिखाएं lअंतिम कुश्ती नीमकाथाना के निक्कू और धर्मवीर के बीच बराबर बराबर रही l दोनों ही पहलवानों को 5100 सो रुपए 5100 सो रुपए दिए गए l इस दौरान दयाराम चाहर, भगवानाराम लाठर ,श्याम राम बराला, देशराज जाखड़, यादराम जाखड़, राजेंद्र ,चांदमल सहित कई लोग मौजूद रहे l