पांचवा के सदा शिव आश्रम में ब्रह्मलीन संत संतोष पुरी महाराज की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संवाददाता सुमेर सिंह राव

नागौर /कुचामन सिटी।

धर्म-कर्म, ऐतेहासिक आयोजन, गाजे-बाजे से निकाली शोभा यात्रा,खूब जमी भजन संध्या, भण्डारे का किया आयोजन

मालकेतु की पहाड़ियों में तपस्यरत अवधूत संत जगदीश दास एवं दादू पंथी संत मनोहर दास सहित कई संत-महंत पहुंचे आश्रम

पांचवा सदाशिव आश्रम में श्री 1008 परम पूज्य ब्रह्मलीन संत संतोष पुरी महाराज( नागा बाबा) की वार्षिक पुण्यतिथि शुक्रवार को मीती पोस कृष्ण पक्ष पंचम को धूम-धाम से मनाई गई। प्रातः 11.30 बजे शिवपुरी आश्रम से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें ट्रैक्टर पर पालकी सजाई गई । आश्रम के संत श्री श्री 108 बाबा शिवपुरी (जयराम दास) महाराज, नोसल धाम आश्रम के प्रमुख संत मनोहर दास महाराज, रघुवर दास महाराज, निक्कू दास महाराज, हरीनाथ महाराज ,प्रेम नाथ धीरा तालाब, नील दास मकराना, सीताराम दास खानडी, बाईराम सहित कई संत महन्तो के सानिध्य में यात्रा गांव के मुख्य बस स्टैंड से चोपड़ जैन मंदिर से पदमा नाथ जी गुरुद्वारा तक निकाली गयी। हाथों में निशान लिए यात्रियों ने जयकारे लगाए बताया जा रहा है इस बार यह शोभायात्रा ऐतिहासिक रही जिसमें पांचवा गांव के श्रद्धालुओं के अलावा झुंझुनू, सीकर, हरियाणा, जयपुर तक के भक्तों ने हिस्सा लिया रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन रखा गया जिसमें नागौर के अलावा शेखावाटी की कलाकारों ने रंगारंग सुंदर भजनों की रस रंगा बहाई सुबह से देर रात्रि तक आश्रम पर भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी पाई बताया जाता हैं । कि संतोष पुरी महाराज अपने समय के महान संतों में से एक थे अब इस गद्दी पर संत शिवपुरी महाराज की लोकप्रियता को कम नहीं आंका जा सकता इनके भी प्रदेश के कई हिस्सो में परम भक्त है जयराम दास बाबा के आशीर्वाद से बहुत सारे भक्त अच्छे मुकाम पर है । धार्मिक कार्यक्रम में उस समय श्रद्धालुओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब अचानक मालकेतु की पहाड़ियों के अवधूत संत जगदीश दास महाराज का आगमन हुआ । बाबा के दर्शन करके भक्तों ने पुण्य कमाया । कार्यक्रम में भक्त पुरण गुर्जर, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल करमचंद, पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी, अर्जुन कड़वा ,समाजसेवी खेताराम गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, शंकर दुगावा पांचवा, नारायण देहड पांचवा, रतनाराम सुंदरिया, मुकेश प्रजापत, लालू प्रजापत पांचवा, मूलचंद शर्मा, बजरंग लाल जांगिड़, गायक कलाकार टिकु राम सैनी, नंद सिंह दौलतपुरा, भवानी सिंह दौलतपुरा, भंवरलाल सैनी पांचवा, महावीर प्रसाद जांगिड़ पूर्व सरपंच, राजेंद्र सिंह सुरतपुरा, शंकर शर्मा पांचवा, मांगीलाल कुमावत, खेमाराम गुर्जर, सोनू चाहर, हरि सोनी, उमराव गुर्जर, पवन थोई, अजीत सिंह पापड़ा, श्री मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, जुगल भढ़ाना, भरत थोई , नारनौल के पूर्व प्रधान मनोज जांगड़ा मुकेश नीमकाथाना मनोज चौधरी जोधपुरा जगदीश सिंह तवर , सुधीर मीणा किशोरपुरा लीलाराम खटाणा, अभिजीत सिंह, दौलत सेन गुड़ा, लाखू राम पापड़ा,रामजी खोह , सहीराम डूडी, सांवरमल सैनी,मामचंद पापड़ा, खेमचंद पापड़ा, महेन्द्र नापाली सहित बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद थे ।