युवाओं के दिल जीतने वाले रोहित को बर्थडे पर सेलिब्रेट करने वाले युवाओं का तांता

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /गुढा गोड़जी

सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के भतीजे रोहित सिंह गुढा का किशोरपूरा गाँव मे जन्मदिन मनाया गया। पंकज मीणा,अभिजीत सिंह ने बताया कि मंगल निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीजे की धून पर रोहित सिंह का युवाओं ने कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला । इसके बाद केक काटकर रोहित को शुभकामनाएं दी । युवा नेता सुदर्शन सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गाँव के सेवाभावी सुरेंद्र कुमार कायल का भी जन्म दिवस मनाया गया । ग़ौरतलब है कि रोहित सिंह मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के बड़े भाई महीपाल सिंह गुढा के पुत्र है रोहित शुरू से होनहार मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के धन्नी है । उन्होंने अपने आने वाले हर जन्मदिवस पर बेसहारों की मदद के लिए उपहार देने की घोषणा की है। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह ,किशन सिंह, लीलाराम खटाना, नरेश कुमावत, गंजानन कुमावत, प्रकाश कुमावत, नितेश कुमावत, सुमित कुमार ,मनोहर गुर्जर ,विक्रम गुर्जर, ईश्वर सिंह, सुमेर गुर्जर, शीशराम खटाणा, रमेश मेघवाल राहुल शर्मा ,श्याम सिंह, देवेंद्र सिंह , राहूल कुमावत, नितिन कुमावत, मनोज मीणा,जयदीप सिंह ,भवानी सिंह, विक्रम रावत ,राजेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति मौजूद थी ।