जयपुर। लगभग एक सप्ताह बाद लखीमपुर में किसानों के उपर गाडी चढ़ाने वाले ग्रह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। मंत्रीपुत्र पर उत्तर प्रदेश में किसानों को कुचलने का आरोप है आज उसे पुछताछ के लिये क्राइम ब्रांच में लाया गया। पुछताछ के दौरान क्राइम ब्रांन्च के नौ अधिकारियों ने उनसे पुछताछ की जिसमें आशीष द्वारा दिये गये जबावों में असमानता पाई गई। अब से थोडी देर में आशीष को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा। समाचर लिखे जाने तक आाशीष को जिस रास्ते से मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जायेगा वंहा पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिये हैं।
बता दें कि यूपी पुलिस ने आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है लेकिन उसे गिरफ्तार करने पुलिस ने काफी देर लगा दी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को फटकारा। हालांकि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने स्वीकार किया कि किसानों के ऊपर से दौड़ी एसयूवी उनकी है, लेकिन उनका कहना है कि वह उसमें नहीं थे। आशीष मिश्रा के कल आने का तीन घंटे इंतजार करने वाले यूपी पुलिस के डीआईजी फिर लखीमपुर थाने पहुंच गए हैं.
इससे पहले यूपी पुलिस ने आशीष मिश्रा को धारा 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है, जो गवाहों की उपस्थिति से संबंधित है। हत्या के एक मामले में एक आरोपी को इस धारा के तहत जारी नोटिस पर कानूनी विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है. हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत तलब किए गए व्यक्ति को भी उनके बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया जा सकता है.