रेण गांव के समीप स्थित भूमि को गौवंश संरक्षण के लिए किया जाएगा विकसित. श्री चांदना
ब्यूरो चीफ शिव कमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बून्दीए 23 सितंबर। युवा मामलेए खेल तथा सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने शुक्रवार को हिण्डोली.नैनवां क्षेत्र के रेण गंाव के समीप स्थित करीब 2 हजार 600 बीघा भूमि को गौवंश के संरक्षण हेतु विकसित करने को लेकर जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विचार विमर्श किया।
बैठक में राज्यमंत्री श्री चांदना ने कहा कि क्षेत्र में भटकने वाले गौवंश की उचित सारसंभाल के लिए रेण के समीप स्थित भूमि गौ संरक्षण के लिए विकसित किया जाएगा। इससे एक ओर जहां गौवंश का संरक्षण हो गए वहीं दूसरी ओर किसानों की फसलों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्हांेने निर्देश दिए कि आकोलिया व रेण गांव की इस भूमि को गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए इस पूरे क्षेत्र में गौवंश हेतु महात्मा गांधी नरेगा के तहत तलाईयां बनवाई जाएं। इसके अलावा यहां पौधारोपण भी हो। साथ ही इस पूरे क्षेत्र की तारबंदी कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस भूमि पर वर्तमान में उगे जूलीफ्लोरा की सफाई का कार्य करवाया जावे।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी अतिरिक्त जिला कलक्टर ;सीलिंग एयू खान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार हिण्डोली उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरीए तहसीलदार आदि मौजूद रहे