संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
ऑपरेशन समानता के तहत बैठक आयोजित ।
हिण्डोली । ऑपरेशन समानता के तहत आने वाले सावों में वैवाहिक कार्यक्रमों में कमजोर वर्गाे की घोडी पर बिन्दौरी के कार्यक्रमों को समाज के साथ जोड कर आगे बढाने के उद्देश्य से ग्राम बङोदिया पुलिस थाना हिण्डोली में दुल्हन रीना पुत्री बन्शीलाल जाति मेघवाल निवासी बङोदिया पुलिस थाना हिण्डोली की दिनांक 21.04.2022 को प्रस्तावित वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम बङोदिया में समानता समिति के सदस्यों व मौतविर व्यक्तियों की बैठक का आयोजन किया गया ग्राम बङोदिया के जनप्रतिनिधी बाबूलाल वर्मा भुतपुर्व उपसरपंच, नन्दकिशोर गुर्जर जिला सीएलजी सदस्य एवं महेश नामा एडवोकेट एवं गणमान्य व्यक्ति भीमराज वर्मा, मोहनलाल, इन्साफ अली, इसाक अली, पीरु खाजू, मदनलाल सैनी, शिवराज सैनी, सोजीलाल सैनी एवं दुल्हन के परिजन उपस्थित रहे। मिटिंग मे उपस्थित जनप्रतिनिधियो को आपरेशन समानता के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई मिटिंग में उपस्थित लोगो ने गांव में सामाजिक भाईचारे के साथ ऐसे कार्यक्रम में साथ व बिन्दौरी का स्वागत करने हेतु बताया व बैठक हिन्डोली थाना प्रभारी जगदीश बाबू उ.नि.व बीट कानि. रामराज कानि.529 व कानि शिशपाल 628 द्वारा आयोजित की गई ।