रश्मि फौजदार की अध्यक्षता में मीटिंग सम्पन्न हुई, सभी गाँवो का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता - फौजदार

कुम्हेर, पंचायत समिति के समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास आधिकारियों ,कार्यालय कर्मियों , नरेगा कार्मिकों, तकनीकी कॉर्मिकों व अन्य सभी कर्मचारींयों की मीटिंग पंचायत समिति के मीटिंग हॉल में प्रधान रश्मि फ़ौजदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें रश्मि फ़ौजदार ने कहा कि सभी गाँवों का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता रहेगी साथ ही पात्र व्यक्तियों को पेंशन , खाद्य सुरक्षा लाभ,प्रधानमन्त्री आवास,प्रधानमन्त्री जनधन योजना लाभ ,ग़रीब परिवारों को कन्या विवाह लाभ इत्यादि में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करनी होगी ।

सभी कार्मिकों को नियत समय पर कार्यालय पहुँच कर भययुक्त होकर नियम से अपने कार्य करने के निर्देश दिए , पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया एवं विकास अधिकारी महेश सिनसिनवार से जीर्ण शीर्ण पड़े कार्यालय को रिनोवेट कराने के आदेश दिये , बंद पड़े कार्यों को शीघ्र सुचारू करने की बात कार्मिको से कही ।कार्यालय में पहुँचने पर प्रधान रश्मि फ़ौजदार का साफ़ा , शॉल ओढ़ाकर  व माल्यार्पण कर कार्मिकों ने स्वागत सत्कार किया ।ग्राम विकास अधिकारी प्रेमचंद ,हरिश्चंद्र,मोहनसिंह,वेदवीर,बोहरा ,दिनेश,जेटीओ विजयसिंह व जशमत ने अपनी समस्याएँ रखीं जिनका प्रधान व विकास अधिकारी ने मीके पर ही निराकरण किया।। विकास अधिकारी महेश सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद व्यक्त किया।