लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की मासिक बैठक ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला की अध्यक्षता में हुई।

Reporter..CM Sharma गुढ़ागौड़जी. कस्बे में शनिवार को तिरुपति कॉम्प्लेक्स में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की मासिक बैठक ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला की अध्यक्षता में हुई। ट्रस्ट के सदस्य हिमांशु वर्मा ने बताया कि बैठक में दिव्यांग जनों के लिए आगामी दिनों में शिविर आयोजित करने तथा उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने व लोगों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए सेल्फी विथ परिंडा अभियान प्रारंभ किया है। सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जे पी ज्वैलर्स के चेयरमैन बलवीर मांठ व राजेंद्र गील को ट्रस्ट का स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया।ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सैन ने पिछले महिने में ट्रस्ट के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में अंकित गुप्ता, रमेश टेलर, अल्ताफ शेख, मुकेश गढ़वाल आदि उपस्थित रहे।