वेंकटेश पीठ लोहार्गल में पार्थिव रुद्राभिषेक सम्पन्न

वेंकटेश पीठ लोहार्गल में पार्थिव रुद्राभिषेक सम्पन्न

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी
निकटवर्ती गुरूतीर्थ लोहार्गल धाम में सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी मठ में एकादश पार्थिव रुद्राभिशेख हुआ l
वेंकटेश पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी अश्विनी दास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ इस आयोजन में मिट्टी से निर्मित भगवान शिव का अभिषेक ओर पूजा कि गई उस के बाद यज्ञ का आयोजन हुआ l इसी क्रम में गनेडी से रामप्रपन्नाचार्य महाराज, गड़ोंदा के महावीरयति महाराज ,कृष्णदास महाराज ,लोहार्गल से स्वामी अवधेशाचार्य महाराज भी उपस्तिथ थे l इन सब संतो का प्रवचन हुआ l वेंकेश पीठ के स्वामी अश्विनी दास महाराज ने सब संतो का साल ओढ़ाकर सम्मान किया फिर पार्थिव शिव का विसर्जन किया गया l