किसानों के खाते में ₹2000 रुपये की नौवीं किस्त आयेगी आज, ₹19500 करोड़ रिलीज करेगी सरकार

जयपुर। देशभर के किसनों के लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि आज उनके खाते में 2000 रूपये आने वाले हैं। बता दें कि यह किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत खातों में ट्रांसफर की जायेगी। जो भी किसान इस योजना में पंजीकृत हैं उन्हें ये किस्त आज आ जायेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री ​किसान सम्मान निधी योजना की शुरूआत 1 दिंसबर 2018 से शुरू की थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार प्रतिवर्ष पंजीकृत किसानों के खातों में 6,000 रूपये ट्रांसफर किये जाते हैं। ये 6,000 रूपये तीन बार 2,000 की किस्तों में दिये जाते हैं।

इस योजना के तहत 9वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार 19500 करोड़ रुपये रिलीज करेगी। देशभर के करीबर 12.11 करोड़ किसान इस सरकारी स्कीम में रजिस्टर्ड हैं। और सरकार डिजिटल माध्यम से देश के 9.75 करोड़ किसानों के खाते में ये पैसा ट्रांसफर करेंगी। बता दें कि यह पैसे उन्हीं किसानों के खातों में आयेंगे जो इस योजना में ​ रजिस्टर्ड हैं और जिनके नाम खेत है। जिन किसानों की दस हजार रूपये महिना से ज्यादा इनकम है उन्हें भी ये लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसे चैक करें अपना नाम

सरकार ने इस योजना की जानकारी के लिए वेबसाइट https://pmkisan.gov.in बनाई हुई है जहां आपको विजिट करना होगा। इस साइट के पहले पेज पर ही आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। इस प​र क्लिक करत ही आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वहां से आपको राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनना होगा। उरोक्त डिटेल भर के आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने लिस्ट आ जायेगी और अपना नाम वहां चैक कर सकते हैं।