नौरगपुरा के बुढ वाले बालाजी
मेले में उमड़ा जनसैलाब
बालाजी मंदिर में भजनों की बही रसगंगा
मेले का शुभारंभ किया विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने
फोटो 29 बीएजीएच 1 बाघोली।
बुढ वाले बालाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
नौरंगपुरा की अरावली पहाड़ियों के बीच में बसे बुढ वाले बालाजी का मेला रविवार को भरा। मेले में कांकरिया, गुड़ा ढहर, गुड़ा,नौरगपुरा, जोधपुरा, बाघोली, हरिपुरा,चक जोधपुरा, सुनारी, दलेलपुरा, सुरपुरा, आदि गांव की श्रद्धालु पहुंचे। बालाजी मंदिर में सुबह महा आरती बाद प्रसाद वितरण किया गया।दिन में पूजा अर्चना की बाद प्रसाद का भोग लगाया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम के सलाहकार एवं विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में झूले पर झूल कर श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। वही महिलाओं ने मनिहारी सामान की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। गन्ने मशीन लगाकर लोगों ने फ्री सेवा दी। मेले में तरबूजों की खरीदारी पर खासा भीड़ रही। इससे पहले शनिवार रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा बालाजी मंदिर में एक से एक बढ़कर भजन पेश किए गए। मेले में वाहनों की पार्किंग, मंदिर परिसर में भीड़ नहीं होने के लिए मिली कमेटी द्वारा व्यवस्था की गई। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, रोहिताश कुमावत,पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया,पुजारी जगन्नाथ जांगिड़, समाजसेवी सभा चंद जाखड़, धर्मपाल, पहलाद सिंह ध्वज, मदनलाल भावरिया पचलंगी, शेर सिंह बडेसरा पापड़ा, हवा सिंह,रामोवतार, सरपंच रोहिताश सैनी जोधपुरा, जोगिंदर, सुभाष मीणा, शेर सिंह, हंसराज, मोहन लाल ,बनवारी लाल, मदनलाल , इंद्राज, जयसिंह, मेघाराम, दाताराम, मातादीन सिराधना, रामकुमार,भैरु राम, कृष्ण जांगिड़, शीशराम, महावीर जांगिड़, अमीचंद सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।