एसपी के सेवानिवृत्त होने पर होलसेल व्यापार संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मान
एसपी के सेवानिवृत्त होने पर होलसेल व्यापार संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 दिसंबर। होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी के नेतृत्व में आज सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत के सेवानिवृत्त होने पर होलसेल व्यापार संघों के अध्यक्षों के साथ जिसमें शास्त्री मार्केट होलसेल व्यापार संघ से मेघराज पमनानी, चिमन जेसवानी, रमेश राय, सत्यनारायण बंसल, द होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन से प्रदीप भाटिया, पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ, राजेंद्र मखीजा, नरेश सुखवानी, शिवाजी बाजार से हेमंत गर्ग, इंदिरा मार्केट व्यापार संघ से निक्कू सुखवानी, रामपुरा बर्तन बाजार से महेश जी गोयल आदि उपस्थित रहे l
इस अवसर पर पंकज बागड़ी ने एसपी साहब को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में व्यापारियों के प्रति सजगता एवं शीघ्र कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त कियाl इसी क्रम में व्यापारियों के लिए बेहतर काम करने के लिए डीवाईएसपी अमर सिंह राठौड़ जी एडिशनल एसपी राम कल्याण जी मीणा यातायात डीवाईएसपी कालूराम जी आईटी सेल प्रताप जी रामपुरा कोतवाली थाना प्रभारी हंसराज मीणा जी आदि का बेहतरीन व्यापारिक सहयोग के लिए आभार प्रकट कियाl
एवं एडिशनल एसपी प्रवीण जैन साहब के सवाल पर पंकज बागड़ी ने सभी अधिकारियों से निवेदन किया कि अभी भी कोटा के व्यापारियों पर आपराधिक तत्वों द्वारा नाम पुष्पा आए दिन फायरिंग, चाकूबाजी, लूट, मारपीट ,अतिक्रमण आदि की घटनाएं निरंतर हो रही है जिस पर अंकुश लगाया जाए l
व्यापारी यदि धरना प्रदर्शन करते भी हैं तो वह अति होने पर करते हैं जब आपराधिक गतिविधियों पर किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं रह जाता एवं व्यापारी वर्ग अत्यंत दुखी हो जाता है अन्यथा व्यापारी वर्ग के पास इतना समय नहीं है कि वह व्यर्थ में धरना प्रदर्शन करेंl
अतः पुलिस प्रशासन से निवेदन पंकज बागड़ी ने करते हुए बोला कि हमें यह सब करने की आवश्यकता नहीं पड़े इसमें व्यापारियों का काम धंधे का नुकसान होता है अतः पुलिस प्रशासन को जो भी समस्याएं व्यापारियों की रहती है उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है व्यापारी अपना काम करें पुलिस अपना काम करें होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग हमेशा पुलिस का सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं और रहेंगे पंकज बागड़ी ने बताया कि उनका व्यापार संघ सदैव पुलिस प्रशासन को सहयोग करेगा और करता रहा है आगे भी करता रहेगा पुलिस प्रशासन से उन्हें व्यापारी वर्ग के लिए सकारात्मक एवं सहयोगी रहने के लिए निवेदन कियाl