लॉन्च से पहले Xiaomi 13 सीरीज की कीमत, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन सामने आये

जयपुर।  चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में अपनी शाओमी 13 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट  26 फरवरी को होने वाला  है।   कंपनी ने पुष्टि की है कि उसी Xiaomi 13 Pro को भारत में रिलीज़ किया जाएगा। यह क्वालकॉम लेटेस्ट प् स्नैपड्रैगन 8 जनरल 2 प्रोसेसर के साथ आयेगी।  आगामी स्मार्टफोन सीरीज  के ग्लोबल वेरिएंट के बारे में  ऑनलाइन जानकारी लीक हो गई हैं।  

टिपस्टर द्वारा साझा किए गए विवरणों के अनुसार, Xiaomi 13 के बेस स्टोरेज विकल्प की लागत EUR 999 (लगभग 88,700 रुपये) की संभावना है और Xiaomi 13 Pro की कीमत EUR 1299 (लगभग 1,15,300 रुपये) की कीमत होने की उम्मीद है। । Xiaomi 13 Lite की कीमत  EUR 499 (लगभग 44,000 रुपये) होने की संभावना है।  वहीं, Xiaomi 13 Pro को दो रंग विकल्पों में बेचा जाएगा जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं। वहीं, बेस मॉडल हरे, काले और सफेद रंग के वेरिएंट में पेश किया जायेगा।   Xiaomi 13 लाइट काले रंग में उपलब्ध होने की उम्मीद है। 

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 13 स्मार्टफोन में पहली बार  लीका ट्यून्ड कैमरा सेटअप होने की संभावना है। जिसे पहली बार  Xiaomi 12 सीरीज में इस्तेमाल किया गया था। 

related post