संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली|
कलश यात्रा के बाद आज श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
मणकसास की ढाणी तेलीकोठी में शनिवार को राधा कृष्ण मूर्ति स्थापना से पहले दिन मंदिर परिसर में रामायण पाठ शुरू की गई। आयोजक शीशराम हलवाई ने बताया कि शनिवार को पंडितों द्वारा रामायण पाठ शुरू किया गया जिसमें कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रविवार सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी उसी के साथ राधा कृष्ण की मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया जाएगा। हवन के बाद 12:15 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि नरसिंहपुरी धाम के महंत माधव दास महाराज होंगे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। रामायण पाठ में रोशन लाल वर्मा,गरीबा राम ,मूलचंद, जय राम, रामपाल, बाबूलाल ,लालचंद, सोहनलाल , ख्याली राम,लीलाराम, संदीप मुकेश सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।