संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
चित्तौड़ रोड वासी कई बार कर चुके हैं आंदोलन
नगर परिषद की मिलीभगत होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे राइस मिल मालिकों पर नहीं हो रही है कोई कार्रवाई
जिला कलेक्टर बूंदी को दिए ज्ञापन में रामदयाल मीणा शिव सेना हिंदुस्तान जिला प्रभारी ने बताया कि वार्ड में कई महीनों से राइस मिलों द्वारा गंदा पानी रसायन युक्त बदबूदार निकाला जा रहा है जिसके खिलाफ जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है इस पानी से आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं जिससे कई लोगों की मौतें भी हो चुकी है राइस मिलों से निकलने वाला जहरीला दूंगा राख व गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो रहा हो जाता है क्षेत्र के लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है इसका शीघ्र समाधान की मांग करते हैं |