हंसनला बालाजी धाम आश्रम के पास चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन 20 को चौथे रोज पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

हंसनला बालाजी धाम आश्रम के पास चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन 20 को

चौथे रोज पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलगी की सीमा पर स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम के पास चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र हंसनला धाम गुहाला पर 16 से 20 अगस्त तक आयोजित राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण में आज चतुर्थ दिवस सभी संभागीयों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया l
प्रशिक्षण में नीमकाथाना व पाटन स्थानीय संघ के 55 स्काउट व11 गाइड व 7 साथ स्टाफ सदस्य भाग ले रहे हैं।
शिविर में दौलत राम गोयल प्रधान स्थानीय संघ नीमकाथाना हजारी लाल सैनी एसीबीइओ नीमकाथाना , राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भंवरिया व आजीवन सदस्य अग्रवाल विकास मंच नीमकाथाना के सत्यनारायण अग्रवाल , वीरेंद्र गुप्ता, ग्यारसीलाल , मोहनलाल ने शिविर का अवलोकन कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्रधान गोयल ने एक हट निर्माण की स्वीकृति दी । वीरेंद्र गुप्ता ने 10 किट बॉक्स की स्वीकृति दी शिविर में गिरिधर लाल डाबर , हरफूल सिंह मीणा हरि सिंह शेखावत , रघुनाथ सिंह शेखावत , कैलाश चंद शर्मा, दिलीप तिवारी , बसंती लाल सैनी, व्यवस्था को संचालित कर दे रहे हैं ।शिविर में स्काउट को शिविर कला, प्राथमिक सहायता,अनुमान लगाना पायनरिंग सिगनेलिंग मैपिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। यह आंदोलन युवा वर्ग का चरित्र निर्माण कर भावी सुनागरिकता का प्रशिक्षण देता है । शिविर संचालन गिरधारी लाल डाबर लीडर ट्रेनर कर रहे हैं।