संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
कोटा स्टोन की फैक्ट्री के लिए खदान से कोटा फैक्ट्री का ट्रक लोड करवाकर फैक्ट्री पर लोटे मुंशी ने फैक्ट्री पर बने ऑफिस में बुधवार को संधिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रामगंजमंडी क्षेत्र के कुदायला गांव में सुकेत मार्ग पर स्थित इंस्ट्रीज एरिया का है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल अभी मोत के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फैक्ट्री के अन्य मजदूरो ने बताया कि मृतक सुनील कुमार उर्फ चिंटू सातलखेड़ी निवासी था। जो फैक्ट्री में मुंशी का कार्य करता था। जो आज फैक्ट्री के लिए कोटा स्टोन की गाड़ी लोड करवाने स्टॉक गया था। जहां से लौटने के 1 घण्टे बाद उसने फैक्ट्री में बने ऑफिस में अंदर से कुंडी लगाकर अचानक फाँसी लगा ली। पास ही रहने वाली एक मजदूर महिला कपड़े सुखाने आई तो उसने ऑफिस में कुछ लटकता हुआ देखा। उसके बाद उसने ऑफिस के गेट को खोलने की कोशिश की लेकिन जब गेट नही खुला तो उसने आसपास काम कर रहे मजदूरो को बुलाया उन्होंने आकर किसी तरह गेट की कुंडी को तोड़ा और म्रतक को फाँसी के फंदे से नीचे उतारा। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुची और पंचनामा तैयार कर शव को अपने साथ ले गई।
1 बेटी व 1 बेटा छोड़ गया पीछे परिवार में इकलोता बेटा था म्रतक
जानकारी के अनुसार म्रतक घर का इकलौता बेटा है। जिसके तीन बहने है। म्रतक के एक 13 वर्ष की लड़की व एक 8 वर्ष का बेटा भी है। म्रतक के माता पिता व्रधा अवस्था मे होने के कारण घर मे म्रतक ही अकेला कमाने वाला था। वही मोहल्ले वासियो के अनुसार म्रतक खुशमिजाज था। अपने परिवार से बहुत प्रेम करता था। साथ ही आसपास के लोगो से व्यवहार कुशल था। ऐसे में अचनाक आत्महत्या का सवाल ही खड़ा नही होता। घर मे किसी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा भी नही था। ना ही किसी बात की परेशानी थी। सभी परिवार जन हसीं खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। ऐसे में चिंटू का आत्महत्या कर लेना स्वाभाविक नही है। मामले की जांच होना चाहिए।
सुकेत भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास द्वारा संचालित की जा रही हैं फैक्ट्री
पुलिस जानकारी के अनुसार सामने आया है कि म्रतक जिस फैक्ट्री में कार्य करता था। उस फैक्ट्री को सुकेत भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास द्वारा संचालित करना बताया गया है। म्रतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार में भी कोई झगड़ा या परेशानी वाली बात सामने नही आ रही है। ऐसे में म्रतक द्वारा फांसी लगा लेना एक रहस्य बन गया है। म्रतक के पड़ोस में रहने वालों ने न्यूज़ टीम को बताया कि मामले की गहनता से जांच होनी चाहिये ताकि यह सामने आ सके की म्रतक ने फांसी लगाने जैसा कदम क्यो उठाया?